img-fluid

बेउर जेल में ही रहेंगे सांसद पप्पू यादव, जमानत याचिका पर टली सुनवाई

February 09, 2026

पटना: बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव इस समय पटना के बेउर जेल में बंद हैं. शुक्रवार देर रात पुलिस ने उन्हें 35 साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया था. इस मामले में जमानत के लिए आज यानी कि सोमवार (09 फरवरी) को सुनवाई होने वाली थी. हालांकि ये सुनवाई अंतिम समय पर टल गई है. इससे साफ है कि अभी पप्पू यादव को जेल में ही रहना पड़ेगा.


  • पप्पू यादव को रविवार दोपहर को पटना के बेउर जेल भेजा गया था. इससे पहले वे अस्पताल में भर्ती थे. इस दौरान उनका इलाज चलता रहा. गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव ने कहा था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही है. इसके बाद ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि इस दौरान जमकर हंगामा भी देखने को मिला. शुक्रवार की देर रात पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया था. शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद बेउर जेल ले जाया गया. बेउर जेल में बायोमीट्रिक और फिंगर प्रिंट लेने के बाद वापस पीएमसीएच भेजा गया था.

    Share:

  • सावरकर को भारत रत्न के सवाल पर विपक्ष बोला- उन्हें मिले ब्रिटिश रत्न

    Mon Feb 9 , 2026
    डेस्क: वीर सावरकर को भारत रत्न देने पर बहस फिर से शुरू हो गई है, एक कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सावरकर को यह सम्मान देने से भारत रत्न की प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मुंबई में RSS के शताब्दी समारोह में की गई इस टिप्पणी से कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी राजनीतिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved