img-fluid

आयुष्मान से सबसे ज्यादा मरीजों का मुफ्त इलाज करवाने पर मप्र पुरस्कृत

September 27, 2022

भोपाल। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली में आरोग्य मंथन 2022 कार्यक्रम के समापन-सत्र में मध्यप्रदेश को आयुष्मान भारत निरामयम और स्वास्थ्य योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया है। प्रदेश को वर्ष 2021-22 में आयुष्मान भारत योजना में नवाचार और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में चुना गया है। आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े और सीईओ आयुष्मान भारत योजना अनुराग चौधरी ने पुरस्कार प्राप्त किया।



प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम प्रतिदिन 4 हजार से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त में इलाज करवा रह ाहै। राज्य एम्बुलेंस सेवा से योजना के पात्र व्यक्तियों को नि:शुल्क परिवहन प्रदाय किया जा रहा है। पीएमजेएवाय फंड से सरकारी अस्पतालों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। निरामयम प्रोत्साहन योजना में पंजीकृत होने वाले प्रत्येक प्रकरण के लिए चिकित्सक और उपचार करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। रोगी कल्याण समितियों में जमा ?हुई राशि से अस्पतालों के बुनियादी ढाँचों को सुदृढ़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य शासन ने अस्पतालों को इलाज के लिए पर्याप्त पैकेज लागत उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य लाभ पैकेज 2.2 कार्यक्रम को अपनाया है।

Share:

  • ठेकेदारों से छीनकर बेरोजगारों को दिया जाएगा अनाज ढोने का काम

    Tue Sep 27 , 2022
    बैंकों से कर्ज दिलाकर दिलवाया जाएगा वाहन, अनुदान देगी सरकार भोपाल। राज्य सरकार जल्द ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में खाद्यान्न परिवहन का काम ठेकेदारों से छीनकर बेरोजगारों को देने की तैयारी में है। सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना लागू करने जा रही है। इसमें युवाओं को 25 लाख रुपये तक का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved