img-fluid

MP : खरगोन में SDM की गाड़ी और ईको वाहन के बीच टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल

November 17, 2024

खरगोन. खरगोन (Khargone) शहर कोतवाली के डायवर्जन रोड पर रविवार सुबह सेंधवा एसडीएम (SDM) की स्कॉर्पियो (scorpio) और ईको (eco) वाहन की टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इको वाहन डायवर्सन रोड से जवाहर मार्ग की ओर टर्न हो रहा था, जबकि एसडीएम की स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में गायत्री मंदिर की ओर से बावड़ी की ओर जा रही थी. इस भीषण हादसे में 50 वर्षीय रामलाल मांगीलाल उमरखली, 50 वर्षीय शोभाराज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि धर्मेंद्र, जगदीश, कैलाश, राधा बाई और एसडीएम सेंधवा के ड्राइवर सादिक उमेद घायल हो गए.


  • बताया जाता है कि डालकी गांव के प्रजापत समाज के एक परिवार के सात लोग इको वाहन पर सवार होकर बुरहानपुर में शादी में शामिल होने जा रहे थे. स्कॉर्पियो वाहन सेंधवा एसडीएम आशीष वर्मा का बताया जा रहा है. हादसे में स्कॉर्पियो चालक भी घायल हुआ है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. सूचना पर एसडीएम बीएस कलेश ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने. इस घटना से लोगों में रोष है.

    खरगोन एसडीएम बीएस कनेश का कहना है सुबह 7 बजे की दुर्घटना है. एसडीएम सेंधवा की गाड़ी खंडवा की ओर से सेंधवा की ओर जा रही थी. खरगोन में सर्किट हाउस के सामने दुर्घटना हो गई. दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है और पांच घायल है. घायलों का उपचार जारी है.

    Share:

  • ओरिजनल कंटेंट क्रिएटर को मुआवजा दें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- अश्विनी वैष्णव

    Sun Nov 17 , 2024
    डेस्क: केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने पारंपरिक मीडिया संस्थानों (Media Institutions) को हो रहे नुकसान की बात उठाई है, जो ओरिजनल कंटेंट क्रिएट (Create Original Content) करते हैं. उन्होंने कहा कि बिग टेक कंपनियां (Tech Companies) कंटेंट यूज करने के बदले मूल पब्लिशर्स (Original Publishers) को मुआवजा दें. बिग टेक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved