img-fluid

MP : भाभी को देवर ने उतारा मौत के घाट, खुद को भी मार ली गोली

December 19, 2021

देवासा। मध्यप्रदेश में देवास के हाटपिपल्या में रविवार को मामूली बात पर देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। रहस्यमय ढंग से हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल यह विवाद खाना बनाने को लेकर हुआ था। खुदकुशी से पहले आरोपी ने भाई को फोन कर कहा कि उसने भाभी की हत्या कर दी है। इसके कुछ देर बाद उसका खून से लथपथ शव गार्डन में मिला।


डॉक्टर भाभी को गोली मारने के कुछ समय बाद ही देवर ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। देवर ने क्लीनिक पर जाकर पहले भाभी पर गोली चलाई। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया। फिर कुछ दूरी पर एक गार्डन में देवर ने खुद को गोली मार ली. मौके से पिस्टल व बाइक भी मिली है। सूचना पर हाटपिपल्या पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।

इस मामले में एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि विजय का सुबह खाना गर्म करने की बात को लेकर रीना से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने भाभी को गोली मार दी। रीना पति संदीप हाटपिपल्या में रहती है और अपना क्लिनिक चलाती है। रविवार को वह क्लिनिक गई थी। इसी दौरान उसका देवर विजय मालवीय वहां पहुंचा और गन निकालकर भाभी रीना को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद देवर विजय वहां से भाग गया और कुछ दूर जाकर एक गार्डन में खुद को गोली मार ली।

Share:

  • Indian Army: दिल्ली में बैठक करेंगे सेना के सभी कमांडर, CDS रावत के निधन के बाद पहली मीटिंग

    Sun Dec 19 , 2021
    नई दिल्ली। तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद इस सप्ताह पहली बार थल सेना के सभी कमांडर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि 23 और 24 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में वर्तमान परिदृश्य में चीन और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved