img-fluid

MP: होटल में फंदे से लटका मिला सब इंस्पेक्टर का शव, वारंटी की तलाश में आए थे खरगोन

October 18, 2025

खरगोन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) की गोपाल होटल में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल के एक कमरे में पुलिस अधिकारी का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान अशोकनगर जिले में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अक्षय कुशवाह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शहर कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अक्षय शुक्रवार देर रात करीब एक बजे होटल पहुंचे थे। उन्होंने होटल में एक कमरा बुक कराया था। शनिवार दोपहर चेकआउट का समय निकल जाने के बाद भी जब वे कमरे से बाहर नहीं आए तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाया। कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी में सामने आया कि अक्षय लंबे समय से अशोकनगर में पदस्थ थे। वे कचनार थाना प्रभारी भी रह चुके थे। खरगोन वह एक वारंटी की तलाश में पहुंचे थे।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी के साथ दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। सब इंस्पेक्टर कमरे में फंदे पर लटके हुए थे। जांच के दौरान पाया गया कि उन्होंने होटल की चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने अशोकनगर थाने और मृतक के परिजनों को सूचित किया। परिजन खरगोन के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद विस्तृत बयान लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share:

  • भैंस की वजह से नवविवाहिता ने दी जान, ससुराल वालों पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

    Sat Oct 18 , 2025
    ग्वालियर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में दहेज (Dowry) की कुप्रथा ने एक बार फिर एक महिला की जान ले ली। ग्वालियर में एक नवविवाहिता को दहेज में भैंस न लाने पर ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया, जिसके चलते उसने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर, जेठ और जेठानी के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved