img-fluid

MP: सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप आज से

October 04, 2021

भोपाल के एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदानों पर खेले जाएंगे मुकाबले, देश की शीर्ष 24 हॉकी अकादमी की टीमें कर रही भागीदारी

भोपाल। हॉकी इंडिया तथा मप्र के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 4 से 13 अक्टूबर तक भोपाल के साई सेंटर, ग्राम गोरा, बिशनखेड़ी में प्रथम सब जूनियर बालक अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनिशप-2021 का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार, 04 अक्टूबर से शुरू हो रही इस चैंपियनशिप के मुकाबले एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान पर खेले जाएंगे। इस चैंपियनशिप में देश की शीर्ष 24 हॉकी अकादमियों की टीमें भागीदारी करेंगी।

प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर यह चैंपियनशिप आयोजित करने की जिम्मेदारी हॉकी इंडिया ने खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश को सौंपी है। खेल विभाग हॉकी इंडिया के सहयोग से यह चैंपियनशिप पहली बार आयोजित कर रहा है। चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर रविवार को टीम मैनेजर और ऑफिशियल्स की एक बैठक भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम के मेजर ध्यानचंद हाल में हुई। खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने बैठक में सभी आगंतुक टीमों का स्वागत किया।


  • उन्होंने बताया कि विभाग ने इस आयोजन की सभी तैयारियां कर ली है। खेल विभाग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि मान. खेल मंत्री की मंशानुसार प्रत्येक टीम को प्रोत्साहन स्वरूप 20 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल को देखते हुए सभी प्रोटोकाल का पूर्णरूपेण पालन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्होंने सभी टीम के कोच और मैनेजर्स को शुभकामनाएं दी।

    प्रतिदिन खेले जाएंगे 4 मुकाबले
    उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप लीग मुकाबलों के आधार पर खेली जाएगी। चैंपियनशिप में भागीदारी कर रही 24 टीमों को आठ पूल में बांटा गया है। प्रत्येक पूल में तीन टीमों को रखा गया है। अपने पूल की शीर्ष टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेगी। चैंपियनशिप में 24 लीग मुकाबलों सहित कुल 32 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतिदिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। चैंपियनशिप का फाइनल और तीसरे स्थान का मुकाबला 13 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    भोपाल पहुंची देशभर की टीमें
    चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए टीमों का भोपाल पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार शाम तक 18 टीमें भोपाल पहुंच चुकी हैं। इनमें ओडिशा नवल टाटा हॉकी अकादमी, साई हॉकी अकादमी कोलकाता, राउंडग्लास पंजाब हॉकी अकादमी, चीमा हॉकी अकादमी, ध्यानचंद हॉकी अकादमी, नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर, नामधारी स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी, सिटिजन हॉकी इलेवन की टीमें अपने ऑफिशियल्स के साथ भोपाल पहुंच गई हैं।

    चैंपियनशिप का शुभारंभ सोमवार को दोपहर 3.00 बजे
    चौंपियनशिप में भागीदारी के लिए टीमें भोपाल पहुंच गई है। कुछ टीमें सोमवार सुबह भोपाल पहुंच जाएगी। चैंपियनशिप का शुभारंभ भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक सत्यजीत संकृत के मुख्य आतिथ्य में सोमवार दोपहर 3.00 बजे साई सेंटर ग्राम गोरा में किया जाएगा।

    चैंपियनशिप के 8 पूल

    पूल-ए

    बरार हॉकी अकादमी, अमरावती
    नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर
    ओडिशा नवल टाटा हॉकी हाई परफॉर्मेंस सेंटर

    पूल-बी

    भाई बेहलो हॉकी अकादमी, भागता
    नामधारी इलेवन
    ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी

    पूल-सी

    चीमा हॉकी अकादमी
    मुंबई स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन
    राजा करण हॉकी अकादमी

    पूल-डी

    सिटिजन हॉकी इलेवन
    माता साहिब कौर हॉकी अकादमी, जरखड़, लुधियाना
    राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी

    पूल-ई

    ध्यानचंद हॉकी अकादमी
    मरकंडेश्वर हॉकी अकादमी
    साई हॉकी अकादमी, कोलकाता

    पूल-एफ

    गुमानहेड़ा राइजर्स अकादमी
    मालवा हॉकी अकादमी, हनुमानगढ़
    एसजीपीसी हॉकी अकादमी

    पूल-जी

    एचएआर हॉकी अकादमी

    मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी

    तमिलनाडु हॉकी अकादमी

    पूल-एच

    एचआईएम अकादमी

    जय भारत हॉकी अकादमी

    वडीपट्टी राजा हॉकी अकादमी (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • आईपीएल : कोलकाता ने एकतरफा मैच में हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

    Mon Oct 4 , 2021
    दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) (Indian Premier League (IPL)) में रविवार को खेले गए 49वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने जीत के लिए जरुरी 116 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ओपनर शुभमन गिल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved