img-fluid

MP : छिंदवाड़ा में जहरीली मिठाई खाने से गई तीन लोगों की जान, जानें क्या है मामला….

February 02, 2026

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश (MP) के छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के जुन्नारदेव में सामने आए बहुचर्चित ‘जहरीली मिठाई (poisonous sweets) कांड’ का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस मामले में तीन लोगों की मौत हुई थी, जबकि अब पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर साजिश का पूरा खाका सामने रख दिया है.

घटना की शुरुआत 8 जनवरी की रात हुई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने जुन्नारदेव स्थित पीएचई कार्यालय के गेट पर हरे रंग के थैले में सब्जी, नमकीन और मिठाई रख दी. अगले दिन 9 जनवरी को कार्यालय के चौकीदार दशरू यादववंशी ने उस मिठाई के कुछ टुकड़े खा लिए, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

इसके बाद 10 जनवरी को चाय ठेले वाले मुकेश कथुरिया की पत्नी संतोषी ने वही बची हुई मिठाई घर ले जाकर अपने ससुर सुंदरलाल और बेटियों खुशबू व पूजा के साथ खा ली. सभी की हालत बिगड़ गई. इलाज के दौरान 13 जनवरी को सुंदरलाल और 14 जनवरी को खुशबू की मौत हो गई.

ससुरालवालों की साजिश
पुलिस ने वैज्ञानिक जांच के तहत मिठाई को फूड लैब भेजा, जहां उसमें आर्सेनिक की मात्रा मानक से कई गुना अधिक पाई गई. जांच में सामने आया कि यह जहर ‘सोमल’ नामक दवा से मिलाया गया था, जिसका इस्तेमाल घोड़ों के इलाज में होता है.

पुलिस ने जब ख़ुशबू के ससुरालवालों से पूछताछ की तो ससुर झाड़ू कसार, देवर शुभम कसार और ननंद शिवानी कसार ने जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि खुशबू और उसके परिवार को खत्म करने की साजिश के तहत उन्होंने 05 जनवरी को रेकी की और 08 जनवरी की रात मिठाई में सोमल दवा मिलाकर उसे जहरीला बनाया और उसे पीएचई कार्यालय के गेट पर रख दिया.

पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 109(1) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है और रविवार शाम को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है.

Share:

  • पेंटागन में अमेरिका-इजरायल की सीक्रेट बैठक, ईरान पर संभावित हमला योजना पर हुई चर्चा

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्‍ली । मिडिल ईस्ट (Middle East) इन दिनों एक बार फिर जंग के मुहाने पर खड़ा है जहां अमेरिका-इजरायल (America-Israel) और ईरान (Iran) के बीच युद्ध (war) शुरू होने की आशंका गहराती जा रही है। इस बीच अब पेंटागन में अमेरिका और इजरायल के बीच एक सीक्रेट मीटिंग हुई है। इस मीटिंग के अंदर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved