img-fluid

MP : बड़वानी जिले में अज्ञात जंगली जानवर ने लोगों पर किया हमला, 3 गांवों में 18 घायल

May 06, 2025

बड़वानी । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बड़वानी जिले (Barwani district) के राजपुर में अज्ञात जंगली जानवर (Wild animals) के हमले का बड़ा मामला सामने आया है। रविवार शाम से लेकर सोमवार सुबह तक जिले के 3 गांवों के करीब 18 लोगों पर किसी अनजान जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल ग्रामीणों को पहले राजपुर के अस्पताल भिजवाया गया। घायलों को जिला अस्पताल बड़वानी के लिए रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की स्थिति स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है।

अज्ञात जंगली जानवर कहर बड़वानी जिले के राजपुर विकास खंड के 3 गांवों सनगांव, लिम्बई और साकड़ पर बरपा है। हमले में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। सभी घायल राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। फिर दो गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। लोगों का कहना है कि वन विभाग की लापरवाही के चलते ये घटनाएं देखी जा रही हैं। कुछ घायल ग्रामीणों का कहना है कि उन पर हमला करने वाला जानवर भेड़िया था।


घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है। बता दें कि इससे पहले सेंधवा विकास खण्ड में रात को सो रहे ग्रामीणों पर एक भालू के हमले में कई लोग घायल हुए थे। इलाज में लापरवाही के चलते 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि जो लोग भी घायल हुए हैं, उनको रेबीज समेत अन्य ट्रीटमेंट दिया गया है। जानवर के इस हमले में घायलों को मुंह, हाथ, पैर जैसी शरीर की कई जगहों पर चोटें लगी हैं।

जनपद सदस्य जितेंद्र यादव ने कहा के उनकी ओर से वन विभाग को पहले ही सूचना दी थी कि उनके क्षेत्र में कोई अज्ञात जंगली जानवर पशुओं पर अटैक कर रहा है। उन्होंने ध्यान नही दिया। फिर किसी अज्ञात जानवर ने इंसानों पर अटैक कर दिया। हालांकि घटना के बाद तहसीलदार अस्पताल पहुंचे। उसके बाद वन विभाग का अमला भी अस्पताल पहुंचा। वन विभाग अब मामले की जांच में जुट गया है। घायल सुखलाल समेत कुछ ग्रामीणों के अनुसार, हमला करने वाला जानवर भेड़िया था। यह सोते लोगों को निशाना बना रहा है।

Share:

  • मनोज कुमार की इन कड़वी बातों को लेकर दिलीप कुमार ने बना ली दूरियां

    Tue May 6 , 2025
    मुंबई। बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने सिर्फ दो फिल्मों में साथ काम किया है। फिल्मों के नाम थे आदमी और क्रांति। लेकिन इन फिल्मों के बाद दिलीप कुमार ने मनोज कुमार के साथ काम नहीं करने की जैसे कसम ही खा ली थी। इसके पीछे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved