img-fluid

MP: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भोपाल-बैतूल फोरलेन पर चक्काजाम; एंबुलेंस भी फंसी

September 04, 2026

इटरासी। बदहाल सड़क (bad road) को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। इटारसी (Itarsi) से ग्राम लोहारिया तक प्रधानमंत्री सड़क योजना (Prime Minister’s Road Scheme) की सड़क गड्ढों में तब्दील होने से परेशान सैकड़ों ग्रामीण आज नर्मदापुरम-भोपाल-बैतूल फोरलेन पर पहुंच गए और देखते ही देखते चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क का तत्काल पेचवर्क शुरू कराने की मांग पर अड़ गए। करीब 20 मिनट तक फोरलेन का एक हिस्सा बाधित रहा। इसी दौरान एक गंभीर महिला मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।

एक दिन पहले ही इटारसी से सटे करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन को धरना और चक्काजाम करने की चेतावनी दे दी थी। इसके बाद आज सुबह करीब 11 बजे लोहारिया कलां, ग्वाड़ी खुर्द, तारारोड़ा, कांदई और सोमलबाड़ा सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण लोहारिया फोरलेन पर पहुंच गए। मौके पर ग्रामीणों ने पहले प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी।


  • एसडीएम निलेश शर्मा, एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा और तहसीलदार की मौजूदगी में ग्रामीणों ने मांग रखी कि इटारसी से लोहारिया तक बदहाल सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने तत्काल पेचवर्क शुरू कराने की मांग करते हुए अधिकारियों से इसका लिखित आश्वासन भी मांगा। लेकिन जब एसडीएम ने लिखित में आश्वासन देने से इनकार किया, तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण फोरलेन पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 20 मिनट तक फोरलेन का एक हिस्सा पूरी तरह बाधित रहा।

    चक्का जाम के दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस में गंभीर हालत में एक महिला मरीज सवार थी। मौके पर तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को जाम से बाहर निकलवाया। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद एसडीएम निलेश शर्मा ने जिम्मेदार विभाग के अधिकारी से चर्चा की और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज शाम या कल सुबह से सड़क पर पेचवर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना चक्काजाम समाप्त कर दिया। हालांकि, ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि यदि सड़क का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

    Share:

  • ईओएस-05 के सफल लॉन्च पर भारत को गर्व - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    Fri Sep 4 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि ईओएस-05 के सफल लॉन्च पर (On successful launch of EOS-05) भारत को गर्व है (India is Proud) । शुक्रवार को जीएसएलवी-एफ 17 ने ईओएस-05 उपग्रह को निर्धारित कक्षा (ऑर्बिट) में पहुंचाकर अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved