img-fluid

MP: नहर में मिले युवक-युवती, एक अर्धनग्न हालत में मृत, दूसरे के हाथ-पैर टूटे

July 12, 2026

धार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ओंकारेश्वर नहर में युवक-युवती दोनों गंभीर हालत में मिले। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि युवक की मौत हो चुकी थी, जबकि युवती बेहोश थी। यह कोई हादसा या फिर हमला, इसका कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला धरमपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम शाहपुरा काकड़दा के पास ओंकारेश्वर नहर में युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके पर बाइक भी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। युवक अर्धनग्न अवस्था में मृत अवस्था में नहर में पड़ा था। जिसकी पहचान गणेश उर्फ छोटू पिता मंसाराम डावर निवासी शाहपुरा काकड़दा के रूप में हुई है।


  • युवती घायल अवस्था में थी, जिसकी पहचान रीना पिता रमेश शिरपुर निवासी थाना मानपुर के रूप में हुई है। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से धरमपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। युवती के दोनों हाथ-पैर में फैक्चर होना बताया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सूचना मिलते ही धरमपुरी थाना प्रभारी सरदार सिंह सोलंकी, दल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल युवती को रेफर किया गया है और धरमपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत, नहर में गिरने से हुई या कोई और कारण है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या हमले का प्रयास। पुलिस की विवेचना के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved