img-fluid

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का बॉक्‍स आफिस पर धमाकेदार कलेक्‍शन

June 02, 2024

मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव (Jhanvi Kapoor and Rajkumar Rao) की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (mistar end misej maahee) के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।

जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई। फिल्म को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। अब इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म थी। क्रिकेट और रोमांस के तड़के से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। जाह्नवी और राजकुमार ने इस फिल्म का जमकर प्रमोशन किया था। आखिरकार ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार ओपनिंग की है। यह फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है।

 

जाह्नवी और राजकुमार की ये क्रिकेट पर बनी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म में जाह्नवी ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। वहीं, राजकुमार राव ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। ऐसे में अब हर किसी की नजरें फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी है। ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।


  • शरन शर्मा के निर्देशन में बनी स्पोर्ट्स-रोमांस ड्रामा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी काफी अलग है। फिल्म का रिलीज के साथ ही दिव्या खोसला की ‘सावी: ए ब्लडी हाउसवाइफ’, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ और मनोज बाजपेयी ‘भैया जी’ के साथ सामना हुआ। इन सब फिल्मों के साथ क्लैश के बावजूद राजकुमार और जाह्नवी की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने तगड़ा कारोबार किया। इसी बीच अब फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
    एक रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ ने शुक्रवार यानी 31 मई को 7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फाइनल रिपोर्ट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद है कि कमाई में कुछ अंतर देखने को मिले।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)


    फिल्म की कहानी
    जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है। फिल्म में राजकुमार राव खुद एक बड़े क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाते। ऐसे में वो अपने इस जुनून को अपनी पत्नी यानी जाह्नवी के जरिए पूरा करते हैं, जो कि पहले से ही डॉक्टर होती है। क्रिकेट की वजह से दोनों के रिश्ते में भी काफी उतार-चढ़ाव आता है। कुल मिलाकर ये एक फुल एंटरटेनिंग फिल्म रही।

    Share:

  • अमिताभ बच्चन की नातिन नव्‍या बॉलीबुड में करने जा रही डेब्‍यू

    Sun Jun 2 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। बॉलीबुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Mitabh Bachchan and Jaya Bachchan) की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) महज 26 साल की उम्र में एक सफल उद्यमी बन गई हैं। स्टार किड ने आरा हेल्थ की सह-स्थापना की और अपनी शुरुआती बीसवीं में एनजीओ प्रोजेक्ट नवेली की भी शुरुआत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved