img-fluid

उम्रकैद की सजा के खिलाफ मुख्तार अंसारी की याचिका स्वीकार, 13 सितंबर को होगी सुनवाई

August 10, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की याचिका पर सुनवाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट की मंजूरी मिल गई है। कांग्रेस नेता अजय के भाई अवधेश राय की हत्या मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार अंसारी के वकील ने इस बाबत अर्जी दी थी। उम्रकैद की सजा के खिलाफ यह याचिका दाखिल की गई है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के रिकॉर्ड तलब किए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को होने वाली है। जस्टिस केजे ठाकर और जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा की डिवीजन बेंच यह सुनवाई करेगी।


  • उम्रकैद की सजा के खिलाफ मुख्तार की याचिका स्वीकार
    बता दें कि इस याचिका में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है और सजा को रद्द किए जाने की अपील की गई है। मुख्तार अंसारी की तरफ से उनके वकील उपेंद्र उपाध्याय ने कोर्ट में बहस की. वाराणसी की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 5 जून को मुख्तार अंसारी को सुनाई थी उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने अवधेश राय की हत्या का दोषी मानते हुए मुख्तार अंसारी को उम्र कैद की सजा दी थी। बता दें कि 3 अगस्त 1991 को वाराणसी के चेतगंज इलाके में अवधेश राय की हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस नेता अजय राय इस हत्याकांड में खुद ही वादी और गवाह थे।

    Share:

  • जातीय झड़पों के दौरान यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है मणिपुर में

    Thu Aug 10 , 2023
    इम्फाल । मणिपुर में (In Manipur) जातीय झड़पों के दौरान (During Caste Clashes) यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का एक और मामला (Another Case) सामने आया है (Comes to Light) । एक राहत शिविर में रह रही पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। मणिपुर में अधिक से अधिक महिलाएं पुलिस के पास आ रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved