img-fluid

मुंबई: अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत

March 09, 2025

नागपाड़ा। मुंबई के नागपाड़ा इलाके में एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के वॉटर टैंक में दम घुटने की वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को जेजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जे जे अस्पताल में मजदूरों को देखने वाले डॉक्टर ने बताया कि दम घुटने से पांच लोग बेहोश हुए थे, जिन्हें अस्पताल लाया गया। इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है।

शुरुआत में पांच मजदूरों की मौत की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, बाद में मुंबई पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार मजदूरों की मौत हुई है और पांचवे मजदूर की तबीयत ठीक है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह करीब 11-11.30 बजे, चार व्यक्ति/मजदूर दम घुटने के कारण मृत पाए गए। ये सभी लोग जेजे मार्ग पुलिस थाने के अंतर्गत मस्तान तालाब के पास, डिमटीमकर रोड पर, बिस्मिल्लाह स्पेस नामक एक निर्माणाधीन इमारत में किसी काम के लिए भूमिगत पानी की टंकी में घुसे थे। 5वां व्यक्ति ठीक है, उसे जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।


एक दमकल अधिकारी ने बताया कि पांच मजदूर पानी की टंकी साफ करने के लिए उसमें घुसे थे, लेकिन काम करते समय वे अंदर ही बेहोश हो गए। निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसने पांचों लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें सरकारी जेजे अस्पताल पहुंचाया। एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, डॉक्टरों ने इनमें से चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम और स्थानीय पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच जारी है।

अस्पताल की तरफ से बताया गया कि दम घुटने के बाद 5 लोगों को अस्पताल लाया गया। इनमें से चार की पहले ही मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति को भर्ती कराया गया है।

Share:

  • इस देश में दो-दो बार लगे भूकंप के तेज झटके, घरों से भागे लोग

    Sun Mar 9 , 2025
    नई दिल्ली। जापान (Japan) में रविवार को दो बार तेज भूकंप के झटके महसूस (Tremors of earthquake) किए गए। भूकंप की तीव्रता दोनों बार पांच से ज्यादा रही, जिसकी वजह से दोनों बार जोरदार झटके लगे। भूकंप के तेज झटकों की वजह से अफरातफरी मच गई और लोग घरों से निकलकर भागने लगे। हालांकि अबतक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved