
नई दिल्ली । मुंबई इंडियंस (mumbai indians)का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) से होगा। इसके लिए टीम जमकर तैयारी कर रही है। मुंबई की टीम(mumbai team) पांच मैच खेलने के बाद सिर्फ एक मैच जीत(Match Win) सकी। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में ट्रेनिंग सेशन के दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को तूफान के कारण मैदान छोड़कर भागना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें महेला जयवर्धने, लसिथ मलिंगा और रोहित शर्मा तेज हवा से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
मुंबई इंडियंस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो में खिलाड़ी दौड़ते हुए मैदान से बाहर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में कमबैक कहते हुए नजर आए। तूफान के चपेट में दीपक चाहर भी आए थे, उनके साथ कोच महेला जयवर्धने और लसिथ मलिंगा भी थे। सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ बिना किसी दिक्कत के सुरक्षित मैदान से बाहर आ गए थे।
⚡️Thunderstorm in Delhi and ThunderBoult is on the run 🏃♂️#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL #DCvMI pic.twitter.com/IpK0MN0Scj
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 11, 2025
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक अपने पांच में से चार मैच हारे हैं। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकमात्र जीत मिली है। मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात दी है।
राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट’’ जारी किया। दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved