img-fluid

मुंबई: 11 मंजिल इमारत में लगी भीषण आग, 2 महिलाओं की चली गई जान

February 16, 2025

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार सुबह 11 मंजिल इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दो अन्य लोगों का दम घुटने लगा। इन दोनों की हालत अब स्थिर है। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दमकल अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित पन्ना अली मेंशन इमारत में सुबह छह बजकर 11 मिनट पर आग लग गई। अधिकारी ने कहा कि आग भवन के भूतल पर मीटर और तारों में लगी। इस दौरान प्रथम तल पर मौजूद दो महिलाओं के हाथ-पैरों में चोटें आईं तथा आग लगने से हुए धुएं के कारण उनका दम घुट गया।


अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से जलने के बाद 42 वर्षीय सबीला खातून शेख और 30 वर्षीय साजिया आलम शेख को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही अधिकारी ने कहा कि करीम शेख (20) और शाहीन शेख (22) को सांस लेने में दिक्कत के कारण सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इमारत पूरी तरह से जल कर राख हो गई है।

Share:

  • 'हिंदू समाज देश का जिम्मेदार समाज, इसमें एकता जरूरी है'- RSS प्रमुख मोहन भागवत

    Sun Feb 16 , 2025
    बर्धमान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने दुनिया की विविधता को अपनाने के महत्व पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि हिंदू समाज का मानना ​​है कि एकता में ही विविधता समाहित है। बर्धमान के साई ग्राउंड में आरएसएस के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘लोग अकसर पूछते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved