img-fluid

Salman Khan के घर अचानक पहुंची मुंबई पुलिस, जानिए क्या है मामला?

September 12, 2022

मुंबई। पंजाबी गायक सिद्दू मूसेवाला ही हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एकबार फिर सलमान खान को धमकी दी थी। इसको लेकर मुंबई पुलिस की एक टीम सोमवार को सलमान खान के घर पूछताछ के लिए पहुंची। पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करके बाहर निकल आई है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया है। बता दें कि मुंबई पुलिस की एक टीम जल्द पंजाब जा रही है, जहां वह सलमान खान केस मामले में पूछताछ करेगी।

बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान को पार्क में एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि- तुम्हारा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे। इस घटना के बाद से सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद खबर आई कि सलमान खान के घर की रेकी की गई है, हालांकि पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।


रेकी करने वाले शख्स से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस बात की जानकारी दी है कि कपिल पंडित नाम के शख्स ने बताया है कि सचिन बिश्नोई और संतोष यादव के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश पर उसने सलमान खान के घर की रेकी थी।

पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गायक की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Share:

  • 15 महीने में 30 नए विमान जोड़ेगी टाटा की एयरलाइन, घरेलू और ग्लोबल सेवाओं में होगा इजाफा

    Mon Sep 12 , 2022
    नई दिल्ली। एयर इंडिया ने सोमवार को कहा है कि वह अपने बेड़े में अगले 15 महीनों के दौरान 30 नए विमान जोड़ेगा। इनमें पांच वाइड बॉडी बोईंग प्लेन भी शामिल हैं। टाटा की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का नाम प्लान इस वर्ष दिसंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को विस्तार देना है। एयर इंडिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved