
मुम्बई (Mumbai)। मुंबई में भीषण सड़क हादसा (Mumbai Road Accident) हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत (three people died) हो गई। वहीं, नौ लोग घायल (nine people injured) है, जिसमें दो लोगों की हालत अत्यंत (condition two people very serious.) गंभीर है। हादस में में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मुंबई के बांद्रा की है।
मुंबई पुलिस के डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10.15 बजे एक कार वर्ली से बांद्रा जा रही थी। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। इस दौरान सी लिंक पर टोल प्लाजा से 100 मीटर तेज रफ्तार कार एक गाड़ी से भिड़ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह कार दो-तीन और गाड़ियों से टकरा गई।
डीसीपी ने आगे बताया कि तेज रफ्तार कार ने करीब नौ गाड़ियों और एक दर्जन लोगों को टक्कर मारा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, नौ लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि दो घायलों की हालत अत्यंत नाजुक है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved