
लखनऊ। शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के बेटे तबरेज राणा (Tabrez Rana) को अपने चाचा को फर्जी फायरिंग केस (Fake Firing Case) में फंसाने के लिए रायबरेली पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. अपने बेटे तबरेज राणा की गिरफ्तारी पर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का कहना है कि उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में इस वक्त मुसलमान(Muslim) होना ही सबसे बड़ा जुर्म और बदकिस्मती से मैं भी मुसलमान हूं. उन्होंने फिर से यूपी सरकार (UP Government) पर तंज करते हुए कहा कि पुलिस को मेरा भी एनकाउंटर (Encounter) कर देना चाहिए.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved