
उज्जैन। नगर निगम के इतिहास में पहली बार नगर निगम ने संपत्ति कर का आंकड़ा 55 करोड़ पार कर लिया है। पिछले साल से 10 करोड़ से अधिक है और यह अब तक की सबसे बड़ी वसूली का रिकॉर्ड भी है।
नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं उनकी पूरी संपत्ति कर विभाग की टीम पिछले कई दिनों से संपत्ति कर वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, इसके लिए लोक अदालत एवं अन्य माध्यमों से बड़ी वसूली हुई। कल एक ही दिन में लगभग 3.5 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली हुई है। नगर निगम का संपत्ति कर का आंकड़ा 55 करोड़ 34 लाख 6366 पर पहुँच गया।
पिछले साल 45 करोड़ रुपए हुए थे, इससे 10 करोड़ 34 लाख रुपए अधिक की वसूली इस वर्ष में हुई है। नगर निगम में वर्तमान में 1 लाख 39 हजार 452 संपत्तियाँ दर्ज हैं, इनमें से 79892 संपत्ति अर्थात 60 प्रतिशत संपत्ति से कर की वसूली हुई है। अभी भी 59500 संपत्तियों ऐसी है जिन पर अभी भी कर बकाया है। शत-प्रतिशत वसूली के लिए अभी भी 80 करोड़ रुपए का संपत्ति कर शहर में बाकी है। इस बार निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा एवं संपत्ति कर विभाग के प्रभारी उपायुक्त योगेंद्र पटेल एवं राजस्व विभाग की पूरी टीम ने पूरे वर्ष भर मेहनत की और कल भी रात 12 बजे तक पूरी टीम सभी जोन कार्यालय पर लगी रही। इसका परिणाम यह निकला कि एक ही दिन में 3.5 से 4 करोड़ रुपए के आसपास की राशि संपत्ति कर में वसूली जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। पूरे दिन निगम आयुक्त और उपायुक्त जहाँ पर संपत्ति कर की वसूली हो रही थी उन स्थानों का निरीक्षण कर रहे थे और लगातार कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी कर रहे थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved