
उज्जैन। आज सुबह नगर निगम का सफाई कर्मचारी वीर दुर्गादास की छतरी के समीप कुए की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक वह कुए में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान लोगों को जानकारी लगी तो वहाँ भीड़ लग गई तथा पुलिस मौके पर आ गई। शव को बाहर निकलवाया। सूचना के बाद भी दोपहर तक नगर निगम का कोई अधिकारी वहां नहीं आया था। जीवाजीगंज थाना पुलिस ने बताया कि नईखेड़ी निवासी सोमेश पिता बनेसिंह कुशवाह नगर निगम में सफाईकर्मी है।
आज सुबह 10 बजे के लगभग वह वीर दुर्गादास छतरी के समीप कुए की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह कुए में जा गिरा। डूबने से उसकी मौत हो गई। जानकारी लगते ही वहाँ लोगों की भीड़ लग गई तथा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुए से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम कराया गया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी नईखेड़ी से अस्पताल आ गए थे लेकिन नगर निगम का कोई अधिकारी वहाँ नहीं पहुँचा था। परिजनों ने बताया कि वह नगर निगम में पाँच साल से नौकरी कर रहा था। इधर लोगों ने बताया कि गंदे पानी की सफाई के दौरान आज सुबह यह हादसा हो गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved