img-fluid

दिनदहाड़े लूट के बाद हत्या, देपालपुर क्षेत्र में किराना व्यापारी के घर घुसे बदमाश ने की वारदात

January 29, 2022

इंदौर। देपालपुर क्षेत्र (Depalpur area) में किराना व्यापारी (grocery merchant) के घर लूट (robbery) की वारदात करने घुसे बदमाश (crook) का व्यापारी (businessman) की पत्नी (wife) ने विरोध किया तो उसने बेरहमी से उसकी हत्या (murder) कर दी और लूटपाट (robbery) कर भाग गया। बताया जा रहा है कि जिस समय वारदात हुई तब व्यापारी की पत्नी घर में अकेली थी। व्यापारी दूसरी दुकान पर गया हुआ था।


देपालपुर में बैंक ऑफ इंडिया (bank of India) के सामने शांतिलाल जैन की किराना दुकान और घर है। जैन की तीन बेटियां हैं, जो शादी होने के बाद वह ससुराल चली गईं। घर में स्थित दुकान जैन की पत्नी दाखाबाई चलाती थी, जबकि वह काई गांव में एक अन्य किराना दुकान चलाते हैं। कल शाम को वह काई गांव स्थित दुकान से घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों (cupboards) के ताले टूटे पड़े थे। पत्नी दाखाबाई का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर में रखे करीब 40 हजार रुपए और आभूषण नहीं थे। दाखाबाई की गला रेतकर हत्या की गई थी। संभवत: कोई बदमाश घर में रैकी के बाद लूटपाट करने की नीयत से घुसा होगा और दाखाबाई के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी होगी। मौके पर पहुंची देपालपुर पुलिस (Depalpur police) ने तफ्तीश शुरू की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक बदमाश घर में आते-जाते दिखा। इसके चलते आंशका है कि वारदात में एक ही बदमाश का हाथ होगा। उधर सीसीटीवी कैमरे में यह भी साफ हो रहा है कि वह घर में शाम पांच बजे घुसा और करीब 25 मिनट बाद वापस लौट आया। वह पास की शांति नगर कॉलोनी की ओर जाते हुए भी कैमरों के फुटेज में कैद हुआ। शांति नगर ऐसी कॉलोनी है, जहां भागने के कई रास्ते हैं।


पत्नी का गला रेत गया पति…
उधर मायके में आकर पत्नी का गला रेतकर पति भाग गया। बुलबुल निवासी मूसाखेड़ी (Musakhedi) को घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले में एक दर्जन से ज्यादा टांके लगाए गए, तब खून बंद हुआ। आरोप है कि उसका पति कौशल कल घर आया और विवाद के बाद चाकू से उसका गला रेत दिया।

 

Share:

  • भारत,चीन ने LAC से जुड़े शेष मुद्दों पर समाधान के लिए करीबी सम्पर्क बनाए रखने पर सहमति जताई: विदेश मंत्रालय

    Sat Jan 29 , 2022
    नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिमी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से जुड़े शेष मुद्दों के साझा रूप से स्वीकार्य समाधान निकालने के लिए भारत और चीन ने कोर कमांडर स्तर की पिछली वार्ता में सैन्य एवं राजनयिक स्तर पर करीबी सम्पर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की. चीन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved