img-fluid

50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी संतुष्ट नहीं हैं मस्क, आज फिर से कर सकते हैं छंटनी

November 21, 2022

वाशिंगटन। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क एक बार फिर से कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रहे हैं। ट्विटर के 50 फीसदी कर्मचारियों को निकालने के बाद भी वे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो वे पूरी टीम को ही बदलना चाह रहे हों। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मस्क इस बार सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना रहे हैं।

बीते 18 नवंबर को भी 1200 कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया था
बता दें कि मस्क के दबाव को कई कर्मचारी नहीं झेल पा रहे हैं। 50 फीसदी कर्मचारियों के अलावा बीते 18 नवंबर को 1200 से ज्यादा कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक टेक्निकल टीम के कर्मचारी सबसे ज्यादा परेशान हो गए हैं और इस्तीफा देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ये सभी इस्तीफे एलन मस्क की उस चेतावनी के बाद आए थे, जिसमें उन्होंने मेल लिखकर कहा था कि ज्यादा देर तक काम करने के लिए तैयार रहो या कंपनी छोड़ो। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने इन इस्तीफों पर कहा था कि मुझे कोई फिक्र नहीं पड़ता है। जो सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले एम्प्लॉई हैं, वे नहीं गए हैं।


सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट्स के टीम लीडर्स को निकाला
बता दें कि कुछ दिन पहले ही मस्क ने सेल्स और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट्स के टीम लीडर्स को कुछ और कर्मचारियों को बाहर निकालने के लिए कहा था लेकिन ये टीम लीडर्स तैयार नहीं हुए। इसके बाद वही हुआ जिसका अंदेशा था। टीम लीडर्स को ही कंपनी से निकालने का फरमान सुना दिया गया।

मस्क की पॉलिसी से सहमे कर्मचारी
बता दें कि मस्क ट्विटर के आधे से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से निकाल चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने ट्विटर में अब वर्क फ्रॉम होम भी पूरी तरह से खत्म कर दिया है। उनकी पॉलिसी से कर्मचारी इस तरह से खौफजदा हैं कि वे रात में भी दफ्तर में ही सो रहे हैं। मस्क की तरफ से कर्मचारियों को एक फॉर्म भरने के लिए भी कहा गया था जिसमें काम की शर्तों के बारे में लिखा था। यदि कोई कर्मचारी ऐसा करने में विफल रहता है, तो उसे तीन महीने के लिए विच्छेद वेतन मिलेगा।

Share:

  • स्टार एयर ने निरस्त की किशनगढ़ फ्लाइट

    Mon Nov 21 , 2022
    सप्ताह में सिर्फ दो दिन संचालन की घोषणा के बाद भी बुकिंग करवा चुके यात्री हुए परेशान इंदौर। केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत इंदौर से बेलगाम और किशनगढ़ के बीच उड़ानों का संचालन करने वाली स्टार एयर मनमानी पर उतर आई है। हाल ही में कंपनी ने अपनी उड़ानों का संचालन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved