
इन्दौर (Indore)। कल विधानसभा 1 के वार्ड क्रमांक 5 में निकली विकास यात्रा में मुस्लिम महिलाएं (muslim women) बड़ी संख्या में नजर आईं। इन महिलाओं ने प्रदेश तथा केन्द्र सरकार (central government) की अलग-अलग योजनाओं का फायदा लिया है। इस दौरान नए हितग्राहियों के रूप में सवा पांच सौ से अधिक हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
विकास यात्रा में वार्ड के 2100 परिवारों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरों का वितरण किया गया। विकास यात्रा में मुस्लिम महिलाओं की संख्या देखने लायक थी। क्षेत्रीय पार्षद निरंजनसिंह चौहान ने बताया कि वार्ड का अधिकांश हिस्सा मुस्लिम संप्रदाय का है, जहां लोगों को राशन पर्ची, आयुष्मान, पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी का फायदा दिलाया गया है। यात्रा में राज्यसभा सदस्य सत्यनारायण जटिया, सांसद शंकर लालवानी, महेंद्रसिंह सोलंकी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कृष्णमुरारी मोघे, सत्यनारायण सत्तन, उमाशशि शर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved