
म्यांमार। लोकतंत्र समर्थकों को बंदूक के बल पर कुचल रही म्यांमार की सेना (Myanmar army) की तानाशाही बढ़ती ही जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार इस बार म्यांमार की सेना (Myanmar army) ने ग्रामीणों पर कहर बरपाया है। बताया जा रहा है कि म्यांमार की सेना (Myanmar army) ने 11 ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या (11 villagers shot dead) कर दी है और सबूत को मिटाने के लिए शव को आग के हवाले (body set on fire) कर दिया। म्यांमार के उत्तर-पश्चिम के सगाइंग क्षेत्र (Sagaing region of north-west of Myanmar) के डॉन ताव गांव में जले हुए शवों की तस्वीरें और एक वीडियो(video footage) मंगलवार को सोशल मीडिया पर फैल जाने के बाद घटना की जानकारी सामने आई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved