img-fluid

म्यांमार की नेता को 5 साल की सजा, भ्रष्टाचार केस ठहराया गया दोषी

April 27, 2022

नाएप्यीडॉ: म्यांमार की एक अदालत ने बुधवार को सत्ता से हटाई गई नेता आंग सान सू ची (Aung San Suu Kyi ) को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया. सूत्रों ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले (Corruption Case) में दोषी पाए जाने पर लोकतंत्र समर्थक नेता को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई. नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel Prize Winner) आंग सान सू को 600,000 डॉलर कैश और सोने की रिश्वत लेने के मामले में दोषी ठहराया गया.


सैन्य शासित म्यांमार के अधिकारियों ने शुक्रवार को अपदस्थ नेता आंग सान सू ची (Aung San Suu Kyi) के खिलाफ हेलीकॉप्टर खरीदने के मामले में भ्रष्टाचार के नए आरोप भी दायर किए. क्योडो न्यूज ने स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि अगर इन सभी आरोपों में आंग सान सू ची को दोषी ठहराया जाता है, तो इसमें उन्हें 100 साल से अधिक की जेल हो सकती है.

क्योडो न्यू की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को निर्वाचित सरकार के अध्यक्ष विन मिंट आंग सून सू ची की पर हेलीकॉप्टर मामले के संबंध में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया था. 1 फरवरी को तख्तापलट के बाद से ही म्यांमार में उथल-पुथल का दौरा जारी है. म्यांमार की सेना ने वरिष्ठ जनरल मिंग आंग हलिंग के नेतृत्व में सरकार को हटाकर एक साल के लिए आपातकाल की घोषणा की. इस दौरान म्यांमार को कई हिंसक घटनाओं से भी जूझना पड़ा.

Share:

  • 30 साल बाद इन 3 राशि के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, दो दिन बाद शनि गोचर से चमकेगी किस्मत

    Wed Apr 27 , 2022
    नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर साफ दिखाई देता है. ये प्रभाव शुभ और अशुभ हो सकते हैं. इस माह लगभग सभी ग्रहों ने अपनी राशि बदली है और इस 29 अप्रैल को न्याय के देवता शनिदेव भी अपनी राशि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved