
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को एक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से आस-पास का इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि विस्फोटक निर्माण यूनिट में ये विस्फोट हुआ था। वहीं फैक्ट्री में हुए इस धमाके की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, काटोल तहसील के कोतवलबडी में एसबीएल एनर्जी लिमिटेड में दोपहर 1:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत हुई है और कुछ अन्य घायल हुए हैं। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारण आसपास की झाड़ियों में मामूली आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved