img-fluid

‘पुष्पा 2’ फेम अल्‍लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले नाना पाटेकर गलत है तो सही….

December 14, 2024

मुंबई। तेलुगु सुपरस्टार और ‘पुष्पा 2’ फेम अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को हैदराबाद के भगदड़ मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके जेल भेजे जाने पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने नाराजगी जताई थी और इसे गलत बताया था। हालांकि, बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का इस पूरे मामले पर अलग रुख है।

नाना पाटेकर हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘वनवास’ के प्रमोशन के लिए बनारस गए थे जहां उनसे अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने जो कहा, वो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बोले नाना पाटेकर
नाना पाटेकर ने पुष्पाराज उर्फ अल्लू अर्जुन के गिरफ्तार किए जाने पर कहा कि अगर उनकी गलती है तो गिरफ्तारी एकदम सही है। उनके मुताबिक, ‘अगर गलती है तो गिरफ्तारी होनी ही चाहिए। मेरी वजह से घटना अगर होती है तो गिरफ्तारी होनी चाहिए, वर्ना गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। किसी चीज के लिए अगर मैं जिम्मेदार हूं तो मेरी गिरफ्तारी होनी चाहिए, नहीं तो नहीं होनी चाहिए’।



अल्लू अर्जुन को क्यों किया गया गिरफ्तार?
ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में रात 9.30 बजे ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो लगा था। फिल्म देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसी बीच, अपने फैंस से मिलने के लिए अल्लू अर्जुन भी थिएटर पहुंच गए। उन्हें देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।

इसी हादसे में दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39) नाम की एक महिला की जान चली गई। जबकि उसका बेटा घायल हो गया था। इसी मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी और उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, आज सुबह एक्टर रिहा हो चुके हैं।

Share:

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने अपने कॉर्पोरेट नाम में जोड़ा 'एक्सिस' शब्द

Sat Dec 14 , 2024
नई दिल्ली। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Max Life Insurance Company Limited) का नाम बदल गया है। मैक्स ग्रुप (Max Group) की कंपनी मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Max Financial Services Limited- MFSL) ने बताया कि अब नया नाम एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड (Axis Max Life Insurance Limited) होगा। यह बदलाव जरूरी कॉर्पोरेट और विनियामक […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
शुक्रवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved