नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75 वें अधिवेशन को आगामी शनिवार 26 सितंबर सांय काल को संबोधित करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र की ओर से विश्व नेताओं के महासभा को संबोधन के कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 26 सितंबर को भारतीय समयनुसार 6:30 बजे अपना संबोधन प्रस्तुत करें।
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 75 वां वर्षगांठ समारोह आज 21 सितम्बर से शुरू हुआ। विश्व नेता 22 सितंबर से 29 सितंबर के बीच अधिवेशन में अपने विचार रखेंगे। अधिवेशन को सबसे पहले संबोधित करने वाले नेताओं में अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है।
कोरोना महामारी के मद्देनजर विश्व नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने विचार व्यक्त करेंगे। एजेंसी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved