img-fluid

मंच पर रोने लगे नरोत्तम मिश्रा: दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दिया भाषण, आंसू निकले तो सीएम ने बंधाया ढांढस

July 13, 2026

दतिया। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया उपचुनाव (Datia By-Election) को लेकर भाजपा (BJP) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल हो गया। सोमवार को भाजपा के दिग्गजों की मौजूदगी में ये नामांकन भरा गया है। मंच पर उस वक्त हर किसी की नजर नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) पर टिक गई, जब वे भावुक हो गए और रोने लगे। पास बैठे सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला।

बता दें कि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने दतिया उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा मौजूद रहे। आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित की गई। इसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे। सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की जीत दतिया से पक्की है।


  • वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा में फूट की बात कही है, लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि राजा और रंक में फर्क होता है। कांग्रेस के प्रत्याशी राजा हैं और दूसरी तरफ हम लोग हैं जो बचपन से राष्ट्र की सेवा के लिए घर से निकले हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे दतिया के एक-एक दरवाजे पर अपनी शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे। इतना कहकर नरोत्तम मिश्रा का गला भर आया। उनका चेहरा रुआंसा सा हो गया। सभा के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया गया है। हम भारी बहुमत से जीतेंगे।

    Share:

  • ट्रेनों से कौन चुरा रहा करोड़ों के चादर, तकिया और कंबल? RTI में सामने आया चौंकाने वाला सच

    Mon Jul 13 , 2026
    डेस्क। भारतीय रेलवे की एसी कोच में यात्रा करने वाले करीब-करीब 8 लाख यात्रियों को यात्रा के दौरान रेलवे की तरफ से मुफ्त बेडरोल की सुविधा मिलती है। इसमें दो चादरें, एक कंबल, एक तकिया, तकिए का कवर और एक फेस टावल शामिल होता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सफर खत्म होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved