
मुम्बई। माइंड ट्री के सह-संस्थापक कृष्णकुमार नटराजन और उनके परिवार की सामूहिक हिस्सेदारी कंपनी में घटकर 2.01 प्रतिशत रह गई है।
माइंड ट्री कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी के सह संस्थापक कृष्णकुमार एन, उनकी पत्नी अकीला कृष्णकुमार तथा पुत्र सिद्धार्थ ने 15 से 23 सितम्बर, 2020 के दौरान 4.66 लाख से अधिक कंपनी के शेयरों की बिक्री की। इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 2.29 प्रतिशत से घटकर 2.01 प्रतिशत रह गई है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी महीने शेयर बाजारों को दी गई एक अन्य सूचना में कहा गया था कि नटराजन और उनके परिवार ने 30 अप्रैल से 14 सितम्बर के दौरान 42 लाख शेयर बेचे हैं। उस समय उनकी हिस्सेदारी घटकर 2.29 प्रतिशत रह गई थी। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved