img-fluid

फ्रेंड अलेक्जेंडर संग मस्ती करती दिखीं नताशा, वीडियो देख लोगों ने किया ट्रोल

September 13, 2024

मुंबई। एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक (Model Natasha Stankovic) बीते दिनों हार्दिक पांड्या संग तलाक (Divorce with Hardik Pandya) को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। नताशा तलाक के बाद अपने बेटे अगस्त्य के साथ अपने होम टाउन सर्बिया चली गई थीं। ऐसे में अब वो हाल ही में फिर से मुंबई लौट आई हैं। नताशा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और वो लगातार अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती नजर आ रही हैं। मुंबई आने के बाद नताशा अपने बेस्ट फ्रेंड अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक से मिलीं। दोनों का मस्ती करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



मुंबई लौटते ही अपने BFF से मिलीं नताशा
तलाक के बाद जहां हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ चर्चा में आया। वहीं, नताशा स्टेनकोविक का नाम अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ चर्चा में रहा। हालांकि, दोनों के अफेयर की खबरें महज अफवाह रही। वो सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। अलेक्जेंडर दिशा पटानी के कथित बॉयफ्रेंड हैं। इसी बीच नताशा क एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो नताशा मिलियन-डॉलर की मुस्कान लिए कार चलाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके बेस्ट फ्रेंड एलेक्जेंडर भी उनके साथ कार में नजर आए।

दोनों का लुक रहा चर्चा में
लुक की बात करें तो नताशा ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ट्रांसपेरेंट धूप का चश्मा भी पहना हुआ था। वहीं, एलेक्जेंडर ने आइसी ब्लू टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहना हुआ था। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। ज्यादातर लोग नताशा को ट्रोल करते दिख रहे हैं।

Share:

  • सावधान! अगले तीन दिन में तूफानी हवा और भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने बताया

    Fri Sep 13 , 2024
    नई दिल्‍ली । भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने गुरुवार को 14 राज्यों में अगले दो से तीन दिन तक तूफानी हवा(stormy wind) और भारी बारिश की चेतावनी(heavy rain warning) दी है। मध्य भारत में बने दबाव क्षेत्र के कारण दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved