img-fluid

महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है राष्ट्रीय महिला आयोग – विजया राहटकर

March 21, 2026


नई दिल्ली । विजया राहटकर (Vijaya Rahatkar) ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission for Women) महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए (To ensuring Justice for Women) प्रतिबद्ध है (Is Committed) । मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दे को सामने लाने के लिए मीडिया की भूमिका अहम होती है।


  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर ने कहा कि महिलाओं के लिए कई कानून बनाए गए हैं, इस पर बात करना जरूरी है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या हम कर सकते हैं, उस पर बात होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशों के मीडिया का सम्मेलन है। जरूरत पड़ी तो आगे चलकर हम प्रदेश में भी मीडिया सम्मेलन के लिए सोच सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से ऐसे कार्यक्रम किए जाते रहते हैं।

    फरवरी में अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर की अगुवाई में असम में जनसंपर्क का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम तीन से छह फरवरी तक था। विजया किशोर राहटकर का असम में यह दौरा जमीनी स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने, संस्थागत समन्वय बढ़ाने और राज्य में महिला-केंद्रित कल्याण व संरक्षण तंत्रों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के प्रति एनसीडब्ल्यू की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने के लिए किया गया । 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर राहटकर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर ‘शक्ति वॉक’ के आयोजन में सम्मिलित हुई थीं।

    बीते महीने 4 फरवरी को एनसीडब्ल्यू ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदारम में हाल ही में आयोजित सम्मक्का सरलम्मा जतारा फेस्टिवल के दौरान एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन हमले की घटना को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया पर सामने आई रिपोर्टों का गंभीरता से संज्ञान लिया था। एनसीडब्ल्यू की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कथित घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया था। आयोग द्वारा गठित इस जांच समिति को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।

    Share:

  • तीन हेलीपैड, दर्जनों VIP…शिवराज समेत कई दिग्गजों को दिया निमंत्रण, कांग्रेस नेता का भंडारा आयोजन बना चर्चा का केंद्र

    Sat Mar 21 , 2026
    बुधनी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बुधनी क्षेत्र में आस्था और राजनीति (Faith and Politics) का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मां नर्मदा के परम भक्त और कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा, जिन्हें ‘हनुमानजी’ के नाम से भी जाना जाता है, ने मां नर्मदा की पदयात्रा परिक्रमा महज 90 दिनों में पूरी कर एक नया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved