
भोपाल। मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक हेतु आयोजित इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।
जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बताया कि सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा जाट ने 53 किलो भार वर्ग और रमन यादव ने 57 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ी बेटियों पूजा जाट और रमन यादव को बधाई दी है तथा दोनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved