img-fluid

नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार, बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से की थी घुसपैठ

August 11, 2024

मुंबई। बांग्लादेश में गंभीर हालात के बीच नवी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। नवी मुंबई पुलिस ने 5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके की एक इमारत से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बांग्लादेश-भारत बॉर्डर से घुसपैठ करके वहां से नवी मुंबई पहुंचे थे। आरोपी नवी मुंबई में पहुंचने के बाद अवैध तरीके से कोपरखैरने इलाके में रह रहे थे। इन आरोपियों में 4 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।


  • बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बन जाने के बाद भी हिंसा और प्रदर्शन का दौर जारी है। हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हुए हमले की अंतरिम सरकार के नेता मोहम्मद यूनुस ने कड़ी निंदा की है। इसके बावजूद देश में हिंसा की खबरें मिल रही हैं। खबर के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने गोपालगंज इलाके में सेना पर हमला कर दिया जिसमें पांच से ज्यादा सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं। शनिवार को सेना के जवानों और अवामी लीग के समर्थकों के बीच हुई तीखी झड़प के बाद भीड़ ने सेना के एक वाहन को आग लगा दी।

    Share:

  • UP: मकान की छत गिरने से मां-बेटे की मौत, पिता और बेटी गंभीर घायल

    Sun Aug 11 , 2024
    जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जनपद में एक घर की छत गिरने से उसके मलबे में मां-बेटे की दबकर मौत हो गई जबिक पिता और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के कोच पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved