
चंडीगढ़। पटियाला सेंट्रल जेल (Patiala Central Jail) में बंद पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू परेशान चल रहे हैं। खबर है कि उन्होंने कथित तौर पर कैंटीन कार्ड(canteen card) के गलत इस्तेमाल को लेकर एक साथी कैदी के खिलाफ शिकायत दर्ज (complaint filed) कराई है। सिद्धू 1988 के एक रोड रेज मामले में एक साल की सजा काट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मई 2022 में उन्हें सजा सुनाई थी।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू की पत्नि डॉक्टर नवजोत कौर ने बताया कि वह फल खरीदने के लिए दो साथी कैदियों को अपना कार्ड दे देते थे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि कैंटीन कार्ड रिचार्ज होने के कुछ दिन बाद ही 15 हजार रुपये की सीमा पूरी हो जाती थी, जिसके चलते शिकायत की गई है।
पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिद्धू की झगड़े की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘कोई झगड़ा नहीं हुआ है। यह 4 दिन पुराना मामला है। हर कैदी को कार्ड जारी किया जाता है। सिद्धू का कहना है कि कैदी ने उनके कार्ड पर अपने लिए राशन ले लिया था। ऐसी खबरें चलाने वाले चैनलों के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया जाएगा।’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved