img-fluid

जासूस निकला नेवी का लांस नायक, ISI को भेज रहा था भारत की युद्धपोतों की तस्वीरें

March 11, 2026

लखनऊ. उत्तर प्रदेश (UP) एटीएस (ATS) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना (Navy) के एक जवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है, जो आगरा के कागरोल क्षेत्र का रहने वाला है.

जांच एजेंसियों के अनुसार आदर्श कुमार भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था और केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के नौसैनिक अड्डे पर उसकी पोस्टिंग थी. आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था.


  • आईएसआई के हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए
    सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से आईएसआई के हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए थे.

    एटीएस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कौन-कौन सी गोपनीय जानकारी साझा की और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

    सूचना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया. मामले की गंभीरता और आरोपी की भूमिका को देखते हुए अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया. अब एटीएस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने दुश्मन देश तक और कितनी संवेदनशील जानकारी पहुंचाई है. साथ ही इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है.

    केरल में तैनात था लांस नायक लकी
    आरोपी लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का निवासी है. वर्तमान में उसकी तैनाती केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान में थी. जांच एजेंसियों को काफी समय से यह इनपुट मिल रहे थे कि लकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां पहुंचा रहा है. इसी आधार पर एटीएस ने उस पर नजर रखकर कार्रवाई की.

    Share:

  • जूनी इंदौर क्षेत्र में भाजपा नेता ने जन्मदिन मनाने के दौरान कार पर किया स्टंट, पुलिस ने की कार जप्त

    Wed Mar 11 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश में यूँ तो पिछले कई सालों से भाजपा की सरकार है, पर इनके छुटभैया नेता अपने आपको किसी बड़े नेता से कम नहीं आंकते हैं. इसी कड़ी में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने निकले एक कार चालक द्वारा बीच सड़क पर वाहन रैली निकाली गई. और कार पर बैठकर स्टंट किए गए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved