
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी (अजित पवार) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने नकार दिया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं देने के सवाल का भी जवाब दिया है। सुनेत्रा ने कल डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। उधर, सुनेत्रा पवार कल मुंबई में डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद आज बारामती लौट आई हैं।
एनसीपी मर्जर के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर अजित पवार ने मर्जर का फाइनल कर लिया होता और तारीख फाइनल की होती तो एनडीए के सहयोगी होने के नाते वह हमें बताते, पर ऐसा उन्होंने कभी नहीं बताया । मर्जर करना ना करना ये उनकी पार्टी का विषय है पर हमारे पास उस बारे में न कोई चर्चा थी और न ही जानकारी थी। वहीं फडणवीस ने सुनेत्रा पवार के राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- अजीत पवार एनसीपी से कौन राज्यसभा जाएगा कौन क्या करेगा इसने बीजेपी का कोई रोल नहीं है ये उनके पार्टी का निर्णय होगा।
उधर, एनसीपी को दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज होने के बाद एनसीपी(अजित पवार) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी NDA के साथ ही रहेगी। एनसीपी (अजित पवार) और एनसीपी (शरद पवार ) विलय नहीं होगा। अजित पवार की एनसीपी एनडीए के साथ रहेगी
वहीं सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं सौंपने से जुड़े सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा-‘वित्त विभाग इसलिए पास रखा क्योंकि बजट तैयार करना है। उसके लिए कई विभागों से कई दौर की मीटिंग करनी है। यह काफ़ी जटिल काम है सुनेत्रा पवार अभी दुख से उभरी नहीं इसलिए मैं बजट पेश करूँगा वह विभाग बजट सत्र तक मेरे पास रहेगा बाद में चर्चा करेंगे ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved