
मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष (NCP President) शरद पवार (Sharad Pawar) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर (By Writing A Letter) उनकी बीमार मां (Their Sick Mother) हीराबा (Heeraba) का हालचाल जाना (Inquired about the Health) । पवार ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
82 वर्षीय पवार ने कहा, मैंने पढ़ा कि आपकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और यह जानकर राहत मिली है कि उनकी तबीयत स्थिर है और वह ठीक हो रही हैं। मुझे पता है कि आप अपनी प्यारी मां के कितने करीब हैं।
पवार ने कहा: एक मां पृथ्वी पर सबसे शुद्ध आत्मा है। आपकी मां ऊर्जा का निरंतर स्रोत रही हैं और आपके जीवन को आकार देने वाली शक्ति रही हैं। उधर यूएन मेहता हॉस्पिटल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हीराबा की हालत में काफी सुधार है और संभवतया कल उन्हें छुट्टी दी जा सकती है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved