img-fluid

पुणे के रूबी हॉल अस्पलात में भर्ती कराया गया एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार को

February 22, 2026


पुणे । एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार (NCP-SP chief Sharad Pawar) को पुणे के रूबी हॉल अस्पलात में भर्ती कराया गया (Admitted in Ruby Hall Hospital Pune) । सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी ।


  • सुप्रिया सुले ने पोस्ट में लिखा कि हम बाबा को आगे की जांच और हाइड्रेशन के लिए पुणे के रूबी हॉल अस्पताल में भर्ती कराया । सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद। इससे पहले 9 फरवरी को शरद पवार को गंभीर खांसी और सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भतीजे श्रीनिवास पवार ने जानकारी दी थी कि रविवार रात को ये लक्षण बढ़ गए, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया। रूबी हॉल अस्पताल के प्रमुख पुरवेज ग्रांट ने बताया था कि शरद पवार को खांसी हो रही है। हम जल्द ही उनकी जांच करेंगे और आवश्यक उपचार तय करेंगे। हम उनकी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर निर्णय लेंगे।

    हाल ही में विमान दुर्घटना में अपने भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार मुंबई के बारामती और पुणे स्थित अपने आवासों के बीच यात्रा कर रहे थे। शरद पवार का 2004 से पहले मुख कैंसर का ऑपरेशन हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में एनसीपी-एसपी प्रमुख ने भारत और अमेरिका दोनों जगह इस बीमारी से संबंधित कई ऑपरेशन करवाए हैं।

    9 फरवरी को उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी थी कि बाबा को सीने में जकड़न हो गई है और उन्हें 5 दिन तक एंटीबायोटिक्स लेनी होगी। उन्होंने बताया था कि सौभाग्य से, उनके (शरद पवार) अन्य सभी स्वास्थ्य पैरामीटर सामान्य हैं। आप सभी की शुभकामनाओं और निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद। सभी डॉक्टरों को मेरी ओर से हार्दिक धन्यवाद।

    Share:

  • जनता के प्यार में खोजती हूं अपना परिवार - पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे

    Sun Feb 22 , 2026
    खानपुर/झालावाड़ । पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे (Former Chief Minister Vasundhara Raje) ने कहा कि जनता के प्यार में अपना परिवार खोजती हूं (I find My Family in love of the People) । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे झालावाड़ के खोयरा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान बेहद भावुक हो गईं। मंच पर अपने परिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved