जीवनशैली

बालों को डैंड्रफ और रूखेपन से छुटकारा दिलाएगी नीम, इस तहर करें उपयोग

नीम एक प्राकृतिक औषधि है। इसकी पत्ती, तना, जड़ और छाल कई रोगों में उपयोगी हैं। एंटीबैक्टीरियल व एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम संक्रमण से बचाव कर इम्युनिटी बढ़ाती है। नीम के बीजों से निकला तेल भी कई रोगों से बचाव करता है। इसे साबुन और शैम्पू बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। नीम का सेवन करने से शरीर के कई रोगों में फायदा होता है। इससे त्वचा संबंधी रोग भी ठीक होते हैं।

मुलायम बाल-

रूखे-सूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए नीम के तेल से बालों की जड़ों पर मालिश करें।

दूर होती रूसी-

बालों में रूसी की परेशानी है तो 2-3 हफ्ते नीम का तेल बालों में लगाएं। इसके प्रयोग से रूसी और हेयरफॉल की समस्या दूर होगी।

जुओं को दूर भगाए-

जुएं होने पर नीम के तेल का उपयोग एक अच्छा उपाय है। नीम के तेल को रोजाना रात को बालों की जड़ों में लगाएं। सुबह धो लें।

Share:

Next Post

बेरूत विस्फोट में अब तक 149 लोगों की मौत

Fri Aug 7 , 2020
बेरूत । लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 149 हो गयी है। लेबनान के ओरियंट ली-जॉर नामक समाचार पत्र ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट में इससे पहले मृतकों की संख्या 137 बताई जा रही थी। लेबनान की राजधानी बेरूत […]