मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ की अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अब नीतू ने आज अपनी सगाई की 43 वीं सालगिरह पर पति ऋषि (Rishi Kapoor) को याद करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर से इस जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए उनकी यादें ताजा हो गई हैं। दोनों 50 साल से भी ज्यादा समय से एक दूसरे को जानते थे।
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने ऋषि कपूर के साथ सगाई की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बैसाखी के दिन की यादें, 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को हमारी सगाई हुई थी।” ये तस्वीर फैंस पसंद कर रहे हैं। कुछ ने ऋषि कपूर को भी याद किया।
ऋषि कपूर करीब 5 साल पहले दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। साल 2018 में खबर सामने आई थी कि ऋषि कपूर को कैंसर हुआ है। दो सालों के लंबी लड़ाई के बाद 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। उस समय कोरोना काल चल रहा था। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू अक्सर उनके साथ की अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved