मनोरंजन

Neetu Kapoor पहली बार बनेंगी डांस रियलिटी शो की जज


मुंबई। बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jug Jiyo) के जरिए बड़े पर्दे पर दमदार कमबैक करने को तैयार हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया और सिल्वर स्क्रीन पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। नीतू को बतौर गेस्ट बन तमाम रियलिटी शोज में शिरकत करते देखा जा चुका है। वहीं, अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नीतू अब डांस रियलिटी शो को जज करने जा रही हैं।


दरअसल, नीतू कपूर का एक वीडियो (Neetu Kapoor Video) सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस क्लिप से साफ हो रहा है कि नीतू कपूर डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने जूनियर’ में बतौर जज नजर आएंगी। वीडियो में नीतू को अपने बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के फेमस गाने ‘बदतमीज दिल’ पर डांस करते देखा जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीडियो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor Dance Video) के साथ मशहूर डांस कोरियोग्राफर मर्जी भी नजर आ रहे हैं। शो में नीतू कपूर की एंट्री को लेकर फैंस समेत सेलेब्स भी एक्साइटेड हो उठे हैं। मनीष पॉल, अनिल कपूर, संजय कपूर समेत ‘बिग बॉस’ कंटेस्टेंट राजीव अदातिया भी कमेंट कर खुशी जाहिर करते देखे गए हैं। बता दें कि ये पहली बार है जब नीतू कपूर किसी शो को जज करने वाली हैं।

Share:

Next Post

दिल्ली पुलिस Terror Attack को लेकर हुई हाई अलर्ट, यूपी पुलिस से मिला इनपुट

Wed Mar 23 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) में आतंकी हमले (Terror Attack) को लेकर पुलिस हाई अलर्ट (police high alert) हो गई है। यूपी पुलिस से आतंकी हमले का इनपुट मिला है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई है। दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर पुलिस हाई अलर्ट हो गई है। यूपी […]