
जबलपुर। विजयनगर स्थित कौशल्या एग्जॉटिका के बिल्डर की लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि एक 13 के बालक को अपनी जान गंवानी पड़ी। बच्चे का नाम है ऋषित पटेल। ये बालक जब पार्क में खेल रहा था, तब ग्रिल में करंट आ गया और उसकी मौत हो गयी। भ्रष्टाचार में डूबी व्यवस्था को बालक की मौत से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन उनसे कौन पूछे, जिन्होंने अपने घर के चिराग को खो दिया है। बहुत पहले से शिकायत की जा चुकी है कि बिल्डिंग की लिफ्ट और कई घरों में करंट आ चुका है। इसके बावजूद न तो बिल्डर ने सुध ली और न सिस्टम के बेशर्म और नकारे अफसरों ने। नतीजा एक चिराग बुझ गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved