मनोरंजन

Neha Dhupia ने शेयर की फैमिली पिक, कहा ‘हमारा बेटा गुरीक सिंह धूपिया बेदी!’

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बॉलीवुड की बोल्ड और बेबाक अदाकारा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली पिक (family pick) शेयर की है, जिसमें अंगद, नेहा उनकी बेटी मेहर (Mehr) और बेटा नजर आ रहे हैं। इस के साथ ही नेहा ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है।नेहा धूपिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘हमारा बेटा गुरीक सिंह धूपिया बेदी!’

नेहा के इस पोस्ट पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और नेहा के इस पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि नेहा धूपिया ने अपने बेटे का जो नाम रखा है उसका अर्थ होता है भगवान का एक रूप !

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia)


उल्लेखनीय है अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने लम्बे रिलेशनशिप में रहने के बाद 10 मई 2018 को शादी कर ली थी। शादी के छह महीने बाद 18 नवंबर को नेहा और अंगद अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मेहर के माता-पिता बन गए थे। वहीं पिछले साल 3 अक्टूबर को नेहा और अंगद अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। दूसरे बच्चे के जन्म से नेहा और अंगद का परिवार पूरा हो गया है और दोनों इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

 

Share:

Next Post

चुनाव और कोरोना स्प्रेड के बीच सरकार का फैसला, 2022-23 में भी नहीं बढ़ेगी स्कूल फीस

Sun Jan 9 , 2022
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार (UP Government) ने अहम फैसला लिया है. राज्य की सरकार ने आदेश जारी करते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए किसी भी बोर्ड से संबंधित प्राइवेट स्कूलों की फीस में किसी भी तरह की बढ़ोतरी पर प्रतिबंध लगा दिया […]