
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आह्वान (Netaji Subhash Chandra Bose’s Call) ने लाखों भारतीयों में (In millions of Indians) राष्ट्रवाद की भावना जगाई (Awakened the spirit of Nationalism) । राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया ।
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में शेयर की गई तस्वीरों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करती नजर आ रही हैं। राष्ट्रपति भवन के एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा गया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।” इससे पहले, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पराक्रम दिवस के अवसर पर एक अलग एक्स पोस्ट के माध्यम से भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर मैं भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक महान नेता को विनम्र श्रद्धांजलि देती हूं। आजादी के लिए उनके आह्वान ने लाखों भारतीयों में साहस, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रवाद की भावना जगाई। आजाद हिंद फौज के जरिए उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक नेतृत्व दिया और इसे वैश्विक मंच पर पहुंचाया। उनकी विरासत हर भारतीय को प्रेरित करती रहती है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved