img-fluid

अमेरिका में आ सकता है 250 डॉलर का नया नोट, राष्ट्रपति ट्रंप की तस्वीर लगाने की तैयारी

May 29, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका (America) में जल्द ही 250 डॉलर का नया करेंसी नोट (New Currency Note) जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित नोट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की तस्वीर छापने की तैयारी की खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप प्रशासन के कुछ वरिष्ठ अधिकारी इस योजना को आगे बढ़ाने में जुटे हैं और इसके लिए कांग्रेस की मंजूरी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ट्रेजरर ब्रैंडन बीच और उनके सलाहकार माइक ब्राउन ने ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ब्यूरो ऑफ एनग्रेविंग एंड प्रिंटिंग (BEP) को 250 डॉलर के नोट का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल अगस्त और सितंबर के दौरान इस नोट के कई डिजाइन भी तैयार किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक एक डिजाइन में डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर नोट के बीच में दिखाई गई है, जबकि दोनों ओर राष्ट्रपति और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षर प्रस्तावित किए गए हैं। ब्रिटिश कलाकार इयान अलेक्जेंडर ने कथित तौर पर इस डिजाइन को लेकर ट्रंप से चर्चा भी की थी। बताया गया है कि ट्रंप ने नोट में अमेरिकी झंडे के रंग और अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ का लोगो शामिल करने का सुझाव दिया था।


  • कानून बना सबसे बड़ी चुनौती
    हालांकि इस प्रस्ताव के सामने सबसे बड़ी बाधा अमेरिकी कानून है। अमेरिका में 1866 से लागू नियमों के अनुसार किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर करेंसी नोट पर नहीं छापी जा सकती। पिछले 160 वर्षों से इसी कानून का पालन किया जा रहा है।

    यह नियम तब बनाया गया था जब ट्रेजरी विभाग के एक अधिकारी ने 5-सेंट के नोट पर अपनी तस्वीर छपवा दी थी। इसके बाद सरकार ने जीवित व्यक्तियों की तस्वीरों पर स्थायी प्रतिबंध लगा दिया। ऐसे में ट्रंप की तस्वीर वाले नोट को मंजूरी देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को नया कानून पारित करना होगा।

    250वीं वर्षगांठ से जुड़ा है पूरा प्लान
    अमेरिका अगले वर्ष अपनी आजादी की 250वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इसी अवसर को खास बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन कई प्रतीकात्मक परियोजनाओं पर काम कर रहा है। 250 डॉलर का स्मारक नोट और ट्रंप की तस्वीर वाला गोल्ड कॉइन भी इन्हीं योजनाओं का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

    इससे पहले ट्रंप की तस्वीर वाला 24 कैरेट गोल्ड कॉइन जारी करने की घोषणा भी चर्चा में रही थी। यदि ऐसा होता है तो ट्रंप अमेरिकी इतिहास में दूसरे ऐसे जीवित राष्ट्रपति होंगे, जिनकी तस्वीर किसी स्मारक सिक्के पर दिखाई देगी। इससे पहले 1926 में राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज को जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ एक विशेष सिक्के पर स्थान मिला था।

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग का कहना है कि प्रस्तावित कानून और संभावित प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तैयारियां जारी हैं। अगर कांग्रेस से मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर यह विशेष नोट जारी किया जा सकता है।

    Share:

  • मिथुन चक्रवर्ती ने बांग्लादेश के जवानों को चेताया, बोले-अगर वो बॉर्डर पर फेंसिंग में बाधा डालेंगे तो...

    Fri May 29 , 2026
    कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी (BJP) की सरकार बनने के महज 45 दिनों के भीतर सीमा (border) पर बाड़ (fencing) लगाने के काम में बड़ी तेजी आई है. जैसे ही ये काम शुरू हुआ, कूचबिहार के ‘तीन बीघा कॉरिडोर’ के पास बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (BGB) ने इसमें रुकावट डालने की कोशिश की. इसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved