जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

महाधिवक्ता की नई टीम घोषित, सरकार की करेंगे पैरोकारी

  • जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में पुराने व नये चेहरों को मिलाकर 142 लोगों की नियुक्ति

जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में प्रदेश सरकार की ओर से पक्ष रखने के लिये विधि अधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद ही बदलाव की सुगबुगाहट होने लगी, जिसे कल अमलीजामा पहना दिया गया। जिसमें कुछ पुराने चेहरों के साथ जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर बेंच के लिये महाधिवक्ता की टीम में 142 लोगों के नामों की सूची मप्र शासन के विधि एवं विधायी विभाग ने जारी कर दी है। जिसमें महाधिवक्ता प्रशांत सिंह के अलावा पूर्व से अतिरिक्त महाधिवक्ता पद पर पूर्व से कार्यरत् आशीष आनंद बनार्ड के अलावा नये अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में हरप्रीत सिंह रूपराह, अभय प्रकाश सिंह, भारत सिंह व उप महाधिवक्ता के लिये पूर्व से कार्यरत् विवेक शर्मा व स्वप्निल गांगुली के अलावा नये उप महाधिवक्ता के रूप में जान्हवीं पंडित व अमित सेठ को नियुक्त किया गया है।


उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में अलोक अग्निहोत्री, अचुत्येन्द्र सिंह बघेल, संतोष यादव, प्रमोद कुमार चौबे, आत्मराम बेन के अलावा शासकीय अधिवक्ता के रूप में शिव कुमार कश्यप, प्रदीप सिंह, प्रमोद सक्सेना, योगेन्द्र दास यादव, पीयूष धर्माधिकारी, अखिलेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, सत्यपाल चढ़ार, गुलाबकली पटेल, ब्रम्हदत्त सिंह, राजेश्वर राव, शिव कुमार श्रीवास्तव, अंकित अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, प्रियंका मिश्रा, दर्शन सोनी, रित्विक पराशर, सिद्धार्थ सिंह, विवेक लखेरा, अजय शुक्ला, चंद्रकांत मिश्रा, जीपी सिंह, अरविंद सिंह, आदित्य गुप्ता, योगेश धांडे, वेदप्रकाश तिवारी, चंद्रमोहन तिवारी, अक्षय नामदेव, अमित कुमार शर्मा, प्रमोद ठाकरे, आयुष देव बाजपेयी, नरेन्द्र चौरसिया, अशोक सिन्हा, यश सोनी, प्रमोद पांडे, प्रवीण नामदेव, सुबोध कठहर, राजेश चंद्र, अभय शंकर पाठक, गिरीश केकरे, सुयश ठाकुर, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, रोहित जैन, अजीत रावत, कमल सिंह बघेल, नवीन दुबे, मानस मनी वर्मा, पीयूष जैन, ललित जोगेलकर, चंद्रपाल सिंह परमार, रामजी पांडे, श्वेता यादव, दिवेश जैन, सुदीप चटर्जी, डीके परोहा, विजय सोनी को नियुक्त किया गया है।

इंदौर में ये होंगे सरकार के पैरोकार
अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्यमित्र भार्गव, उमेश गजनकुश, उपमहाधिवक्ता के रूप में मनीष नायर, श्रेयराज सक्सेना को नियुक्त किया गया है। उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में वर्षा सिंह ठाकुर, हितेन्द्र त्रिपाठी, संतोष सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह सूर्यवंशी, गौरव सिंह चौहान को नियुक्त किया गया है। वहीं शासकीय अधिवक्ता के रूप में ममता सांडिल्य, विनीता पाहे, संजय करनजावाला, अमित सिसोदिया, आदित्य गर्ग, हेमंत शर्मा, वाल्मिक शकरगाएं, रंजीत सेन, भारती लक्कड़, डीके दुबे, आकाश शर्मा, नितिन भाटी, वैभव भगत, भास्कर अग्रवाल, मुकेश कुमावत, कमल कुमार तिवारी, विशाल सनोठिया, रित्नेश रघुवंशी, राहुल सोलंकी, कौशतुभ पाठक, भुवन देशमुख, गोविंद पुरोहित, अनुराधा मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह वैश्य को नियुक्त किया है।

  • ग्वालियर से: अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में अंकुुर मोदी, एमपीएस रघुवंशी, रोहित मिश्रा व उप महाधिवक्ता के रूप में राजेश शुक्ला, रवीन्द्र सिंह कुशवाह, उप शासकीय अधिवक्ता के रूप में लोकेन्द्र श्रीवास्तव, पीपीएस वजीता, गोपाल चौरसिया, पवन सिंह रघुवंशी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शासकीय अधिवक्ता के रूप में संजय शर्मा, कुलदीप ङ्क्षसह, अनिल शुक्ला, मोह. सिराज कुरैशी, भानू प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद पचौरी, दीपक खोत, नीलेश तोमर, बृज मोहन श्रीवास्तव, अजय निरंकारी, राजीव उपाध्याय, गिरिराज किशोर अग्रवाल, कौशलेन्द्र सिंह तोमर, राजकुमार अवस्थी, वरूण कौशिक, अवनीश सिंह, जीतेश शर्मा, आभा मिश्रा, अशोक सिंह चौहान, निर्मल कुमार शर्मा, महेन्द्र कुमार जैन, रामाधर चौबे, नवल किशोर गुप्ता, देवेन्द्र चौबे, यशराज बुंदेला, डॉ. अंजली ज्ञयानानी व सुशांत तिवारी सरकार की ओर से पैरवी करेंगे।
Share:

Next Post

भोपाल के इरानी गिरोह ने दिया था लूट की वारदात को अंजाम

Fri Feb 18 , 2022
गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 5 अन्य की तलाश में पुलिस जबलपुर। भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र के इरानी गिरोह ने विगत दिनों शहर आकर चरगवां के बिजौरी में एक ज्वेलर्स दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बीती रात पल्सर मोटर साइकिल से गोटेगांव की ओर जा रहे गिरोह के दो […]