
उज्जैन। गीता कॉलोनी में भगवान झूलेलाल का नया वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर बनाया जाएगा। नवनिर्मित मंदिर में भगवान गणेश, महादेव, बजरंगबली, शिर्डी के साईं बाबा, भगवान झूलेलाल, कुलदेवी हिंगलाज, लक्ष्मी माता, भगवान विष्णु, राधा कृष्ण ी प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। दीपक राजवानी ने बताया कि डग्गरवाड़ी में लगभग 1 हजार स्क्वेयर फीट में बना वरुण देव अखंड ज्योति मंदिर काफी पुराना हो चुका है एवं गार्डन फर्शी से निर्मित होने के कारण कई बार उसकी रिपेयरिंग पर लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved