img-fluid

25 फरवरी से फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

February 22, 2023

  • दो मौसम प्रणालियों के असर से बढ़ी तपिश, मामूली राहत मिलने के आसार

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। राजस्थान एवं गुजरात में तापमान काफी बढ़ा हुआ है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं से पिछले चार दिनों में मध्य प्रदेश में तपिश बढ़ गई है। फरवरी में ही मार्च सा एहसास होने लगा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो जाएगा। इससे हवाओं का रुख बदलने से मंगलवार से ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 14.2 के बराबर ही रहा। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साथ ही यह रविवार के अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से वर्तनाम में दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। इस वजह से तापमान बढ़ रहा है। शुक्ला के मुताबिक ऊपर के स्तर पर पश्चिभी हवाएं आ रही हैं। हवाओं के साथ नमी आ रही है। इससे ऊंचाई के स्तर पर बादल बन रहे हैं। उधर मंगलवार को पश्?चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर प्रेरित चक्रवात समाप्त हो जाएगा। इससे तापमान में गिरावट होने लगेगी। तापमान में गिरावट का सिलसिला चार दिन तक बन रह सकता है। 25 फरवरी को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पर सक्रिय होने के आसार हैं। उसके प्रभाव से फिर तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी।

Share:

  • 3 हजार करोड़ से ज्यादा का नगर निगम का बजट

    Wed Feb 22 , 2023
    विपक्ष की हर वार्ड के लिए राशि आवंटन की मांग; 50 लाख हो पार्षद निधि भोपाल। भोपाल की शहर सरकार का बजट 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। मार्च में मीटिंग में बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले विपक्ष ने हर वार्ड के लिए राशि आवंटन की मांग उठाई है। वहीं, पार्षद निधि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved