img-fluid

एनएफएसए रैकिंग में ओडिशा रहा अव्वल, यूपी दूसरे स्थान पर

July 06, 2022

नई दिल्ली। सरकारी राशन की दुकानों (government ration shops) के जरिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) (National Food Security Act (NFSA)) को लागू करने लिए जारी राज्यों की रैंकिंग (ranking of states) में ओडिशा पहले स्थान (Odisha ranks first) पर रहा। इसके बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश का स्थान है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को इसके लिए रैंकिंग इंडेक्स-2022 जारी किया।


भारत में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर यहां आयोजित राज्यों के खाद्य मंत्रियों के सम्मेलन में पीयूष गोयल ने राज्यों का ‘एनएफएसए रैकिंग इंडेक्स-2022’ जारी किया। एनएफएसए रैकिंग इंडेक्स के मुताबिक विशेष श्रेणी के राज्यों में (पूर्वोत्तर राज्य, हिमालयी राज्य और द्वीपीय राज्य) में त्रिपुरा पहले स्थान पर रहा, जबकि उसके बाद क्रमश: हिमाचल प्रदेश और सिक्किम का स्थान रहा।

सरकार के द्वारा जारी रैकिंग सूची के मुताबिक ओडिशा 0.836 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा है। इसके बाद क्रमश: उत्तर प्रदेश 0.797 अंक के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश 0.794 के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। गुजरात इस सूची में चौथे स्थान पर रहा है जबकि इस सूची में शामिल अन्य राज्यों में दादर एवं नगर हवेली, दमन दीव, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु और झारखंड का स्थान रहा है।

एनएफएसए रैकिंग इंडेक्स-2022 सूची में केरल की रैकिंग 11वीं रही है जबकि तेलंगाला 12वें, महाराष्ट्र 13वें, पश्चिम बंगाल 14वें और राजस्थान 15वें स्थान पर रहा है। इसके अलावा पंजाब का स्थान इस सूची में 16वां रहा है। इसके बाद हरियाणा, छत्तीसगढ़ और गोवा का स्थान है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • राष्ट्रवादी विचारों का विस्तार

    Wed Jul 6 , 2022
    – डॉ. दिलीप अग्निहोत्री निकाय चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद में भाग्य नगर का मुद्दा उठाया था। इसकी व्यापक चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा था कि जब इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या हो सकता है तो हैदराबाद का भाग्य नगर क्यों नहीं हो सकता। योगी द्वारा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved